अदरक कई शारीरिक रोगों को दूर भगाती है अदरक सेवन के कई लाभ हैं।

अदरक के नियमित सेवन करने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। 0 अदरक का नियमित सेवन माइग्रेन के दर्द को कम करता है। 0 पीरियड के दौरान पेट में होने वाली ऐंठन में ब्राउन शुगर और अदरक की चाय पीने से आराम मिलता है। 0 शुगर की शिकायत वाले व्यक्ति अगर नियमित तौर पर अदरक का सेवन करें तो किडनी के नुकसान की आशंका काफी कम हो जाती है। अगर आपको मतली, सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी समस्याएं रहती है तो ये उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

अदरक के रस के क्या फायदे हैं?

सिर्फ एक कप अदरक के जूस से पाएं ढेर सारे लाभ

डायबिटीज कंट्रोल करे

मस्तिष्क की बीमारियों में फायदेमंद

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर से बचाव ...

हृदय रोगों में लाभकारी

दर्द में आराम दिलाता है

अदरक का जूस तैयार करने का तरीका


कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है

खराब कोलेस्ट्रॉल की वजह से हृदय रोग की संभावना बढ़ती है। हमारे द्वारा खाए जाने वाली चीजों की वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्तियों को रोजाना 3 ग्राम अदरक पाउडर का सेवन करना चाहिए, इससे इसमें राहत मिलती है।


संक्रमण में लाभदायक

अदरक मसूड़ों के संक्रमण के इलाज के लिए फ़ायदेमंद होती है। मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है। इन्हीं बैक्टीरिया से पीरियडोंटल बीमारी होती है। अदरक मतली की समस्या को ठीक करने में मददगार है। इसके टुकड़े को चूसने से मतली में आराम मिलता है।


गैस से निजात

अदरक गर्भावस्था के दौरान पेट में दर्द को कम करने की कोशिश में मददगार हो सकती है। आंतों में बनने वाली गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद करती है। लेकिन डॉक्टर से परामर्श के बाद ही सेवन करें।


माहवारी के दर्द में राहत

अदरक पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करती है। पीरियड्स के दौरान गर्म खाने से अच्छा महसूस होता है। अदरक गर्मी प्रदान करता है जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करती है। पीरियड्स के दौरान 3 दिनों के लिए थोड़े-से अदरक के पाउडर का सेवन दिन में एक बार करें। ऐसा करने से कम दर्द होता है।


अर्थराइटिस में राहत

अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने का गुण) होती है। यह रुमेटॉयड अर्थराइटिस और पुरानी ऑस्टियोआर्थराइटिस दोनों के लक्षणों के इलाज में लाभकारी होती है। वहीं अदरक को खाने से या त्वचा पर अदरक का सेक करने से दर्द और सूजन से राहत पा सकते हैं। गुनगुने पानी में सिर्फ़ एक चम्मच अदरक के पाउडर का सेवन बेहतरीन नतीजे देता है। इसके साथ ही अदरक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार होती है।


अपच से राहत

अदरक अपच में भी फायदेमंद है। खाना खाने से पहले अदरक का छोटा-सा टुकड़ा खाने से पाचन ठीक हो जाता है और अपच से राहत। इसमें हल्का सा नमक लगाकर खाएंगे, तो स्वाद बेहतर लगेगा।


कई समस्याएं से बचाव

अदरक एंटीऑक्सिडेंट्स से भरी होती है। यह शरीर को उच्च रक्तचाप, हृदय के रोग और फेफड़ों में समस्या से लड़ने में मदद करता हैं।


अदरक का सेवन इन तरीक़ों से करें

अदरक का सेवन गुनगुने पानी के साथ किया जा सकता है। इसके लिए अदरक के छोटे-छोटे दो टुकड़े लें और पानी के साथ उबालकर पानी को छानकर सुबह पी लें। — अपच दूर करने के लिए अदरक को कद्दूकस करके सुखा लें। जब भी समस्या हो नींबू और काला नमक डालकर सेवन करें। आराम मिलेगा। — सिर दर्द, ज़ुकाम आदि को दूर करने के लिए अदरक, तुलसी और शहद की चाय पानी से आराम मिलता है। — अदरक का सेवन करने का सबसे आसान तरीक़ा है कि आप चाय में इसे डालकर पिएं। — अदरक के 2-3 टुकड़े लेकर चबा सकते हैं। सुबह-सुबह चबाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। — पेट ख़राब होने पर एक चम्मच अदरक का रस पिएं या अदरक का पाउडर ठंडे पानी से लें।

यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैंतो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, अपनी प्रतिक्रिया-Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें


Post a Comment

0 Comments