कम्प्यूटर के कीबोर्ड के शॉर्टकट्स ने कई काम आसान किए हैं। किसी फाइल से होम पेज पर जाना हो या फाइल सेव करना, ऐसे तमाम शॉर्टकट्स हम रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं। माउस के कुछ शॉर्टकट्स भी आपके काम आ सकते हैं।
वर्ड फाइल में चुनिंदा शब्द या लाइन को एक-एक करके बोल्ड या रंग बदलने के बजाय शॉर्टकट से कर एक साथ बोल्ड करें। उदाहरण के तौर पर किसी लेख में चार सबहेड्स हैं। इन्हें एक साथ बोल्ड करने के लिए माउस कर्सर को पहले सबहेड के आगे (जिससे शुरुआत करनी है) रखें। फिर माउस का बांया बटन दबाएं और उसके बाद ‘Ctrl’ बटन दबाकर पहला सबहेड सिलेक्ट करें। ‘Ctrl’ बटन दबाकर रखें और माउस का बटन छोड़ दें। फिर कर्सर दूसरे सबहेड पर ले जाकर माउस का बटन दबाते हुए सिलेक्स करें। ‘Ctrl’ बटन दबाकर रखें और एक-एक करके चारों सबहेड्स सिलेक्ट करते जाएं। फिर बोल्ड कर लें।
ऑल्ट की से करें सिलेक्ट
ये शॉर्टकट रिज़्यूमे जैसी फाइल फॉरमेट में काम आएगा। इसे उदाहरण से समझते हैं। रिज़्यूमे में बाईं तरफ़ टाइटल लिखे होते हैं जैसे नाम, एजुकेशन, ऑक्यूपेशन, स्किल आदि। इन्हें एक साथ बोल्ड करने के लिए कर्सर पहले शब्द (जिससे शुरुआत करनी है) के आगे रखें। अब पहले ‘Alt’ बटन दबाएं और फिर कर्सर का बांया बटन दबाकर कर्सर को नीचे की तरफ़ खींचते हुए बाईं तरफ़ लिखे सारे शब्दों को सिलेक्ट करें। ध्यान रखें कि पहले ‘Alt’ बटन दबाना है और फिर माउस का बटन। सिलेक्ट करके शब्दों को बोल्ड कर लें। माउस को में नीचे की तरफ़ ड्रैग करते हुए टैक्स्ट को जितना चाहें सिलैक्ट कर सकते हैं।
टैब और फाइल बंद करें
ब्राउज़र के जिस टैब को बंद करना है उस पर माउस का कर्सर रखें। फिर व्हील को दबाएं जिससे टैब बंद हो जाएगा। इसी तरह किसी फाइल या टैब को मिनीमाइज़ करने के लिए फाइल के ऊपर तरफ़ जहां फाइल का नाम लिखा होता है, उस पर माउस के कर्सर को ले जाकर बांए बटन को दो बार दबाएं। अगर फाइल पहले से मिनीमाइज़ है तो डबल क्लिक करने पर मैक्सिमाइज़ हो जाएगी। फाइल की दाईं तरफ़ मौजूद क्रॉस ‘X’ पर क्लिक करने से यह बंद होती है, हम जानते हैं। वर्ड फाइल में बाईं तरफ़ मौजूद लोगो पर डबल क्लिक करने पर भी फाइल बंद हो जाएगी।
आसान बनाएं बड़े काम
लंबी फाइल या पेज को पढ़ने के लिए उस पेज पर कर्सर ले जाकर व्हील दबाएं। इससे कर्सर का चिह्न बदल जाएगा। इससे माउस को केवल आगे-पीछे करके पेज को ऊपर और नीचे करके पढ़ सकते हैं। उंगली से व्हील को बार-बार घुमाना नहीं पड़ेगा। अगर किसी वेब पेज पर मौजूद लिंक को दूसरे टैब पर खोलना है, तो माउस के कर्सर को लिंक पर ले जाएं और ‘Ctrl’ बटन दबाएं। फिर माउस का बांया बटन दबाएं, जिससे नए टैब में लिंक खुल जाएगा। दूसरी तकनीक में माउस कर्सर को लिंक पर रखें और व्हील को दबाएं। इससे लिंक दूसरे टैब में खुल जाएगा।
प्रिय पाठ्कों
से अनुरोध है,
अपनी प्रतिक्रिया-Comment
कर सकते है,
आपकी प्रतिक्रिया का
हमें इंतजार रहेगा,
ये आपका अपना
मंच है, पसंद आने पर
Share और Like
जरुर करें

0 Comments