25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है, 26 जुलाई को है सावन का पहला सोमवार , शिव पूजा के लिए महत्वपूर्ण सबसे खास

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ मास को चौथा महीना माना गया है. आषाढ़ मास का समापन 24 जुलाई 2021 को पूर्णिमा की तिथि पर हो रहा है. श्रावण मास यानि सावन का महीना इसके अगले दिन यानि 25 जुलाई 2021 से आरंभ होगा.

भगवान शिव की पूजा करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम और शुभ माना गया है. शिव भक्त सावन के महीने का वर्ष भर इंतजार करते हैं. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है. 

शिवजी की विशेष पूजा का महीना सावन इस बार 29 दिन का ही होगा। 25 जुलाई से शुरू हो रहे इस हिंदी महीने में कृष्णपक्ष की द्वितीया और शुक्लपक्ष की नवमी तिथि का क्षय हो रहा है। लेकिन कृष्णपक्ष में छठ तिथि दो दिन रहेगी। इससे कृष्णपक्ष तो पूरे 15 दिन का होगा लेकिन शुक्लपक्ष 14 दिन का ही रहेगा। हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन 22 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन महीना रविवार से शुरू होकर रविवार को ही खत्म होगा।


सावन में चार सोमवार और दो प्रदोष व्रत

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि सावन में चार सोमवार और दो प्रदोष व्रत रहेंगे। इसके अलावा कई विशेष शुभ योग भी आएंगे। ऐसी मान्यता है कि इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है। लेकिन महामारी के संक्रमण से बचने के लिए घर पर ही भगवान शिव की पूजा की जा सकती है। डॉ. मिश्र का कहना है कि घर पर की गई पूजा का फल मंदिर में की गई पूजा के बराबर ही मिलता है। इसलिए घर में उपलब्ध चीजों से ही पूजा करनी चाहिए।


सावन महीने की पूजा-विधि

धर्म शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि सावन महीने में सुबह जल्दी उठकर नहाएं और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद ऊं नमः शिवाय मंत्र बोलते हुए गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाएं। फिर फूल, बिल्वपत्र, धतूरा और अन्य चीजें चढ़ाकर आरती करें। इसके बाद नैवैद्य लगाएं। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है। पूजा-आरती के बाद शिव मंत्र का जाप भी करना चाहिए।


सावन सोमवार पूजा विधि

सावन में सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. सावन का संपूर्ण महीना ही भगवान शिव को समर्पित है. मान्यता है कि सावन सोमवार में विधि पूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं. सावन मास में कांवड़ की पवित्र यात्रा आरंभ होती है. सावन के महीने में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना गया है. 


सावन में शिव पूजा के 8 खास दिन

सावन का पहला सोमवार - 26 जुलाई 2021

सावन का दूसरा सोमवार - 02 अगस्त 2021

सावन का तीसरा सोमवार - 09 अगस्त 2021

सावन का चौथा सोमवार -16 अगस्त 2021

प्रदोष व्रत: सावन में 5 अगस्त व 20 अगस्त को प्रदोष व्रत रहेगा।

चतुर्दशी तिथि: 7 और 21 अगस्त


सावन सोमवार व्रत

सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इस दिन शिव आरती और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. पूजा के दौरान भगवान शिव की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए.

यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो अपने पंडित जी की सलाह लेना ना भूलें।

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, अपनी प्रतिक्रिया-Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें

Post a Comment

0 Comments