ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं होता। लेकिन दूध से हमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम की प्राप्ति होती है, जो कि हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। कुछ लोगों को दूध की खुशबू पसंद नहीं होती तो किसी को उसका स्वाद। वहीं, कुछ लोगों को दूध में पाए जानेवाले लेक्टॉस से एलर्जी होती है। अगर इनमें से किसी भी कारण से आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो यहां जानें, शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने के तरीके
धारणा : दूध ही कैल्शियम का सबसे बेहतर विकल्प है।
हकीकत : ज्यादातर लोग इसे ही सच मानते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं हैं। दो चम्मच चिया सीड्स में दूध से 6 गुना अधिक कैल्शियम होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन के मुताबिक, 100 एमएल दूध में 125 मिग्रा. कैल्शियम होता है, जबकि 100 ग्राम रागी में 344 मिग्रा कैल्शियम होता है। एक्सपर्ट कहते हैं, शरीर में कैल्शियम को एब्जॉर्ब होने के लिए विटामिन-डी भी पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है।
धारणा : दूध को उबालने से पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
हकीकत : दूध को खराब होने से बचाने के लिए उसे उबाला जाता है ताकि इसे नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाएं। इसे उबालने से इसके पोषक तत्वों पर असर नहीं पड़ता। आहार विशेषज्ञ नमिता चंदानी कहती हैं, दूध को कई बार उबालने से भी इसके पोषक तत्व नहीं खत्म होते।
धारणा : दूध को सुबह नाश्ते में ही लेना चाहिए।
हकीकत : आहार विशेषज्ञों के मुताबिक, दूध सुबह ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें इसे खाली पेट न लें। ऐसा करने से पाचन बिगड़ सकता है। गैस बन सकती है। आयुर्वेद कहता है, अगर आपको वात और कफ दोष है तो सुबह खाली पेट दूध न लें। जिन्हें अक्सर खांसी की शिकायत रहती है, उन्हें भी सुबह खाली पेट दूध लेने से बचना चाहिए।
धारणा : दूध पीने से पेट में ऐंठन होती है।
हकीकत : ऐसा सिर्फ उन लोगों को होता है जिन्हें दूध से एलर्जी है। आमतौर पर ऐसा नहीं होता, लेकिन कुछ चीजों के साथ दूध लेते हैं तो एसिड की समस्या हो सकती है। जैसे, फल के तुरंत बाद दूध लेने पर ऐसा हो सकता है। आहार विशेष नमिता कहती हैं, दूध में दालचीनी या हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। यह दूध का स्वाद भी बदलता है और इम्यूनिटी भी इजाफा करता है।
धारणा : दूध को भोजन मानकर भी पी सकते हैं।
हकीकत : एक्सपर्ट कहते हैं, दूध को पोषक तत्वों के आधार पर कम्प्लीट फूड कहते हैं, लेकिन इसे भोजन का विकल्प नहीं बनाया जा सकता है। शरीर को विटामिन-सी, फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो दूध में नहीं होते। इसलिए इसे लंच या डिनर से रिप्लेस न करें।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।
प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया-Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

0 Comments