विटामिन-सी एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जानिए कि विटामिन-सी शरीर को किस तरह लाभ पहुंचाता है और ये क्यों जरूरी है?
विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह पानी में घुलनशील है इसलिए इसे शरीर में संग्रह करके नहीं रखा जा सकता। यही वजह है कि भोजन और अन्य सप्लीमेंट्स के ज़रिए रोज़ाना इसका सेवन करने की आवश्यकता है। यह महिलाओं के लिए क्या महती भूमिका निभाता है, पहले इस पर एक नज़र डाल लेते हैं।
गर्भावस्था के दौरान
गर्भाशय में बढ़ रहे शिशु की ज़रूरतों के लिए व स्तनपान कराने वाली मांओं को विटामिन सी की ज़रूरत अधिक होती है। गर्भवती महिलाओं को विटामिन सी सप्लीमेंट्स देकर गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं के ख़तरों को कम किया जा सकता है। खानपान के ज़रिए भी इसकी पूर्ति की जा सकती है।
तनाव और उच्च रक्तचाप के लिए
तनाव शरीर में विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकता है, जैसे कि हॉर्मोन्स का निर्माण, मासिक चक्र, महिलाओं-पुरुषों में प्रजनन क्षमता और पाचन क्रिया आदि। विटामिन सी तनाव वाले हॉर्मोन्स को कम करता है। इसके नियमित सेवन से असामान्य उच्च रक्तचाप को भी कम किया जा सकता है।
ह्रदय रोग के ख़तरे में कमी
विटामिन सी को ह्रदय रोग का ख़तरा कम करने वाला भी माना जाता है। यह रक्त में ह्रदय रोग उत्पन्न करने वाले कारकों जैसे हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स का प्रभाव कम कर सकता है।
उम्र के आधार पर विटामिन सी की ज़रूरत को जानिए....
किशोरी (13 से 15 वर्ष) 66 मिग्रा प्रतिदिन
युवा (16-18 वर्ष) 68 मिग्रा प्रतिदिन
महिलाएं 65 मिग्रा प्रतिदिन
गर्भवती महिलाएं 80 मिग्रा प्रतिदिन
स्तनपान कराने वाली महिलाएं 115 मिग्रा प्रतिदिन
विटामिन सी कैसे मिल सकता है
नींबू, टमाटर और आलू विटामिन सी के प्रमुख योगदानकर्ता हैं। अन्य अच्छे खाद्य स्रोतों में शामिल हैं लाल और हरी शिमला मिर्च, कीवी, ब्रॉकोली, स्ट्रॉबेरी और ख़रबूज़। कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें संतरे और नींबू से ज़्यादा विटामिन सी होता है इनमें अमरूद, आम और पपीता शामिल है। अमरूद में 376 मिग्रा, आम में 120 मिग्रा और पपीते में 96 मिग्रा तक विटामिन सी होता है।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।
प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया-Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

0 Comments