बारिश में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, बरसात के मौसम में इन चीजों का सेवन करें:

हर मौसम में कुछ खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है तो कुछ से परहेज किया जाता है।बारीश में खाने की सूची लंबी होती है। 

बारिश आती है तो सब कुछ धुला और हरा-भरा नजर आने लगता है। गर्मागर्म चाय और पकौड़ों का स्वाद इसी मौसम में आता है....लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी लाता है। इस मौसम में कई तरह के संक्रमण और एलर्जी हो सकती है। खासतौर पर भोजन और पानी-जनित बीमारियां इस समय बहुत होती हैं। अगर ध्यान न दिया जाए तो पाचन तंत्र पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

इस मौसम में क्या खाया जाए और क्या नहीं, इसे लेकर आयुर्वेद में काफी कुछ कहा गया है। शास्त्रों में खासतौर पर सावन-भादो के महीने में खानपान संबंधी कई प्रतिबंध बताए गए हैं। बड़े-बुजुर्ग भी ऐसे कई प्रतिबंधित भोजन के बारे में बात करते हैं। इस संबंध में कई तरह की धारणाएं भी प्रचलित हैं, वे क्यों बनाई गईं और उनमें कितनी सच्चाई है, 

हकीकत  : पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बथुआ और सरसों का सेवन इस मौसम में नहीं करना चाहिए। इसकी मुख्य वजह यह है कि इस मौसम में साग में सबसे ज्यादा कीड़े और बैक्टीरिया पनपते हैं। खासतौर पर सैलेड या कच्ची सब्जियां इस मौसम में बिलकुल नहीं खानी चाहिए। अगर साग खाना जरूरी ही हो तो पहले इसे अच्छी तरह धो लें। इसी तरह पत्तागोभी में कई लेयर्स होती हैं। इससे कीड़ों और बैक्टीरिया को छिपने की जगह आसानी से मिल जाती है। इसलिए बरसात में पत्तागोभी खाने से मना किया जाता है। कच्ची सब्जियां और सैलेड्स तो इस मौसम में बिलकुल न खाएं क्योंकि वे जल्दी खराब होते हैं। फलों को काटने के तुरंत बाद खा लें। इन्हें काट कर देर तक न रखें। सब्जियों को भी देर तक काट कर न रखें।

हकीकत : बरसात में बैंगन में जैसे ही फूल और फल आने लगता है, इसमें कीड़ा भी लगने लगता है। ये कीड़े इस तरह पौधे पर हमला बोलते हैं कि लगभग 70 प्रतिशत तक बैंगन नष्ट हो जाता है। इसीलिए बरसात के मौसम में बैंगन खाने को मना किया जाता है।

हकीकत : टमाटर या शिमला मिर्च में कुछ क्षारीय तत्व पाए जाते हैं। दरअसल यह केमिकल कंपाउंड्स का ग्रुप है, जिसे एल्कालॉयड्स कहा जाता है। ये टॉक्सिक केमिकल्स होते हैं, जिनका निर्माण पौधे खुद को कीट-पतंगों से बचाने के लिए करते हैं। चूंकि बारिश के मौसम में कीड़े बहुत ऐक्टिव होते हैं, इसलिए इन सब्जियों को खाने की मनाही होती है या इनका सेवन कम से कम करने को कहा जाता है। एल्कालॉयड एलर्जी से त्वचा में खुजली, नॉजिया, स्किन रैशेज हो सकते हैं। हालांकि इन सब्जियों से एलर्जी के लक्षण व्यक्ति में कम उम्र से ही पनपने लगते हैं, बाद में ऐसे लक्षण कभी-कभार ही देखने को मिले हैं। अगर किसी को ऐसी एलर्जी नहीं है तो वह इन सब्जियों को पका कर सीमित मात्रा में खा सकता है। इन्हें कच्चा या सैलेड में काट कर खाने से इस सीजन बचना चाहिए।

हकीकत : मानसून में पाचन क्षमता कमजोर होती है। दूसरी ओर वातावरण गर्म और उमस भरा होता है, जिस कारण डेयरी प्रोडक्ट्स में बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना अधिक होती है। इस मौसम में कोल्ड-कफ भी होता है, चूंकि दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गले और पेट संबंधी तकलीफों से बचने के लिए दही, छाछ या लस्सी का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। अगर दूध पीते हों तो ध्यान दें कि वह गर्म और ताजा हो। इसमें थोड़ी सी कच्ची हल्दी मिला कर पीने से पेट को राहत रहती है क्योंकि हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं।

हकीकत : इस मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। इसीलिए फर्मेंटेड फूड जैसे इडली, दोसा, जलेबी, दही-बड़ा जैसी चीजें खाने से मना किया जाता है। अगर कभी-कभार खाएं भी तो साथ में प्रोबायोटिक जरूर लें, जिससे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया पनप सकेें। तली-भुनी चीजें भी इस मौसम में खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये भी पाचन तंत्र पर जयादा दबाव डालती हैं।

हकीकत : कुछ खास किस्म की फिश या प्रॉन्स में यह मौसम ब्रीडिंग का होता है, जिससे उनके स्वाद पर प्रभाव पड़ता है। बरसात में मछली भी तेजी से खराब होती है। फिश या कोई भी नॉन-वेजटेरियन फूड के जल्दी खराब होने के कारण ही इस मौसम में इन्हें न खाने की सलाह दी जाती है।

बरसात के मौसम में इन चीजों का सेवन करें:
सूप: ज्यादातर लोग बरसात के मौसम में जमकर चाट-पकौड़े खाते हैं. ...
उबली हुई सब्जियां बरसात के मैसम में उबली हुई सब्जियां ही खाएं. ...
3.स्मूदीज बरसात में जूस के बजाए स्मूदीज का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है. ... पत्तेदार सब्जी ना खाएं ...ड्राइ फ्रूट्स ...तुलसी वाली चाय बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जी जैसे पालक, गोभी, पत्ता गोभी, खाने से बचें. इसके बजाए खीरा, संतरा, आम और टमाटर का खाने में ज्यादा उपयोग करें. बरसात के मौसम में ड्राइ फ्रूट्स का ज्यादा मात्रा में सेवन करें. ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.

बरसात में क्या नहीं खाना चाहिए?
सच्चाई : पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बथुआ और सरसों का सेवन इस मौसम में नहीं करना चाहिए। इसकी मुख्य वजह यह है कि इस मौसम में साग में सबसे ज्यादा कीड़े और बैक्टीरिया पनपते हैं। खासतौर पर सैलेड या कच्ची सब्जियां इस मौसम में बिलकुल नहीं खानी चाहिए। अगर साग खाना जरूरी ही हो तो पहले इसे अच्छी तरह धो लें।

बरसात में कौन सी सब्जी खानी चाहिए?
क्या खाना चाहिए

बारिश के दौरान प्याज और अदरक का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए. भोजन में रेशेदार फलों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. नींबू में विटामिन सी मिलता है इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. वहीं पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत करता है.

बरसात के मौसम में कौन से फल खाने चाहिए?
सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं. बारिश के मौसम में सेब खाने से पाचनतंत्र सही रहता है. अनार - अनार बारिश के मौसम के फलों में सबसे अच्छे साबित हो सकता है. अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण काफी पाए जाते हैं जो हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने का काम करते हैं

क्या अन्य सावधानियों हम मानसून के दौरान लेना चाहिए?
हमेशा ताजे और स्वच्छ सब्जी / फल का सेवन करे। - ध्यान रहे की खाने से पहले फल / सब्जी को अच्छे से स्वच्छ पानी से धो कर साफ कर ले,खास कर हरी पत्तेदार सब्जी। - बासी भोजन,पहले से कटे हुए फल तथा दुषित भोजन का सेवन न करे । - हमेशा ताजा गरम खाना खाए।

क्या दूसरों सावधानियों हम मानसून के मौसम के दौरान लेना चाहिए?
जितना संभव हो, गीले कपड़ों को तुरंत बदलने की कोशिश करें। जब आप ऑफिस या स्कूल जाते हैं तो अपने बैग में कपड़ों का एक अतिरिक्त सेट रखें। बारिश के दौरान त्वचा संक्रमण (स्किन इन्फेक्शन), सर्दी, फ्लू, वायरल बुखार और आंखों के संक्रमण जैसी बीमारियां होती हैं। अगर आपको वायरल बुखार है, तो पर्याप्त पानी पीएं।

साफ-सफाई रखना जरूरी है। इससे बचने के लिए साबुन और पानी से हाथ धोये। इस मौसम में सिर्फ उबालकर ठंडा किया पानी या बोतलबंद पानी ही पियें। साथ ही पूरी तरह से पके हुए खाने को ही खाएं।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया-Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|

Post a Comment

0 Comments