पैरों पर पडऩे वाले काले निशान को अकसर लोग त्वचा संबंधी मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, पर ऐसा करना उचित नहीं है। यह वेन्स संबंधी गंभीर समस्या भी हो सकती है। इसे क्रॉनिक वेनस इन्सफीसियंसी या सीवीआइ कहा जाता है।
अगर पैरों की त्वचा का रंग गहरा है, तो हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसमें शरीर के कुछ हिस्सों में गहरे रंग की त्वचा के पैच हो जाते हैं। हाइपरपिग्मेंटेशन विशेष रूप से पैरों में होता है। हालांकि त्वचा के रंग में परिवर्तन होने के कई कारण हो सकते हैं।मेलैनिन का अधिक उत्पादन आम कारण है। मेलैनिन त्वचा में पाया जाने वाला रंगद्रव्य है, जो त्वचा के रंग को काला करने वाले डिपॉजिट्स का निर्माण करता है।
वीनस स्टैसिस डर्मेटाइटिस भी कालेपन का कारण हो सकता है, जो पैरों के निचले हिस्सों या पैरों में नसों की समस्याओं के कारण होता है। यह उन लोगों में हो सकता है जिन्हें रक्त संचार की समस्या होती है।
अगर पैरों की नसें अपनी क्षमता के अनुरूप काम नहीं कर पा रही हैं तो इसका मतलब है कि आपके हृदय को वापस ख़ून नहीं पहुंच पा रहा है। नसों में वॉल्व मौजूद होते हैं जो ख़ून को दिल की तरफ पंप करने में मदद करते हैं, लेकिन जिन लोगों को हृदय की समस्या होती है उनमें पैरों की नसों के वॉल्व ढंग से काम नहीं कर पाते जिससे पैरों का रंग गहरा होने लगता है।
कुछ मामलों में त्वचा में कालापन हार्मोन में परिवर्तन, सूर्य के संपर्क में आने या एलर्जी भी कारण बन सकती है।
इसके अलावा... गर्भावस्था के दौरान या गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग करने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। किसी अन्य डिसऑर्डर का लक्षण भी हो सकता है जिसके लिए जांच करानी चाहिए।
घरेलू इलाज
अगर हाइपरपिग्मेंटेशन है, तो सेब के सिरके को शहद के साथ मिलाकर प्रभावित त्वचा पर लगाएं। कुछ ही हफ्तों में असर दिखाना शुरू कर देता है। इसके अलावा किसी भी खट्टे फल का रस निचोड़ कर शहद के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं
गंदे रक्त के अलावा शरीर का पानी और इलेक्ट्रोलाइटस एंव खनिज जैसे जरूरी अवयव भी जमा हो जाते हैं। इससे वेन्स में टिश्यू प्रैशर बढ़ जाता हैं। इससे शुद्ध रक्त ले जाने वाली रक्त धमनियों का बहाव रुक जाता है। इससे पैर अथवा हाथ काले पड़ने लगते हैं और गैंगरीन नामक भंयकर अवस्था की शुरुआत हो जाती है।
नींबू में पाए जाने वाले ये पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को खराब होने और समय से पहले ज्यादा उम्र का न दिखने में मदद करते हैं। इसमें त्वचा को हल्का करने वाले गुण और तेल कम करने वाले तत्व भी होते हैं। अपने पैरों को साफ और सुंदर बनाने के लिए आप भी इसका इस्तेमाल जरूर करें

0 Comments