दोमुंहे बालों से परेशान हैं कुछ घरेलू उपाय आज़माकर दोमुंहे बालों को अलविदा कह सकते हैं दोमुंहे बाल, बालों की ख़ूबसूरती भी छीनते हैं और उन्हें बढ़ने से भी रोकते हैं। इनसे कैसे बचें, जानिए।

बालों का रूखा और दोमुंहा हो जाना एक आम समस्या है। यह परेशानी तभी होती है, जब बालों की ऊपरी परत किसी भी कारण से क्षतिग्रस्त हो जाती है और बालों को पूरा पोषण नहीं मिल रहा होता है। इस स्थिति में बाल अपने ऐंड्स की तरफ से दो भागों में बंट जाते हैं और बेहद रूखे तथा बेजान दिखने लगते हैं।

दोमुंहे बालों की परेशानी दिखाई तो नहीं देती, लेकिन इसकी वजह से बालों की बढ़त रुक जाती है और बाल बेजान भी नज़र आते हैं। यूं तो नीचे से थोड़ी ट्रिमिंग कराना इसका उपाय है, लेकिन इस दौर में पार्लर जाना संभव नहीं है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए घर पर ही कुछ उपाय करने होंगे।

क्यों होते हैं दोमुंहे बाल

दोमुंहे बालों का सबसे बड़ा कारण है बालों में प्रोटीन की कमी। धूप और धूल के कारण भी ये समस्या आती है। इसके अलावा बालों को हमेशा खोलकर रखने पर भी बाल दोमुंहे हो जाते हैं।

एग-ऑइल मास्क

अंडे को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करना प्रभावी उपचारों में से एक है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों के स्ट्रैंड को मज़बूत करता है। अंडा बालों के लिए मॉइश्चराइज़र और कंडीशनर दोनों का काम करता है।

एक अंडे की ज़र्दी को दो बड़े चम्मच जैतून के तेल, एक चम्मच बादाम के तेल और एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इस मास्क को लगाकर क़रीब 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सौम्य शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें।

प्याज़ का रस...

प्याज़ का रस बालों को पोषण प्रदान करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

एक कटोरी में एक बड़े प्याज़ का रस, एक-एक चम्मच नारियल और बादाम का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं। इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें। एक घंटे के लिए लगा छोड़ दें। फिर सौम्य शैम्पू से धो लें।

पपीता-दही मास्क...

पपीते में फॉलिक एसिड होता है। फॉलिक एसिड स्कैल्प और बालों में रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए भी होता है जो बालों में सीबम के उत्पादन को बढ़ाता है।

एक कप कच्चा पपीता और दो बड़े चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों पर लगाएं। 30-45 मिनट लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी व सौम्य शैम्पू से धो लें।

उड़द दाल पैक...

काली दाल प्रोटीन, आयरन, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। इससे बालों की गुणवत्ता में सुधार होता है।

आधा कप उड़द दाल और एक चम्मच मेथी दाने का दरदरा पाउडर बना लें। इस पाउडर को आधा कप दही के साथ मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और कम से कम एक घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर इसे सौम्य शैम्पू से धो लें।


दोमुंहे बाल कैसे ठीक करे?

इन बातों का रखें ख़्याल...

संभव हो तो घर पर ही बालों को हर महीने ट्रिम करें।

बालों को धूप और धूल से बचाएं।

बालों को धोने के बाद कंडीशनर लगाएं। इससे बाल रुखे बेजान नहीं होते।

हफ्ते में दो बार बालों की तेल से मालिश करें।


दोमुंहे बालों से बचने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं:

अंडे का मास्क अंडों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है. ...

गर्म तेल से चंपी गर्म तेल से मसाज करने से मॉइश्चर बना रहता है. ...

बीयर का इस्तेमाल बीयर दोमुंहे बालों को कंट्रोल करने का काम करता है. ...

केले का इस्तेमाल ...

पपीता ...

शहद

हालांकि दो मुंहे बालों से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies) हैं जिनकी मदद से बालों को इस समस्‍या से बचाया जा सकता है.

अंडे का मास्‍क अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों के लिए बहुत ही अच्छा होता है. ...

पपीते का मास्‍क ...

शहद का मास्‍क ...

केले का मास्‍क ...

गर्म तेल से करें चंपी ...

ट्रिमिंग

यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया-Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें|


Post a Comment

0 Comments