गर्मियों में होंठ फटने की समस्या बार-बार धूप में निकलने के कारण हो सकती है। फटे होंठों का एक और सामान्य कारण है बार-बार होंठों पर जीभ फेरने या थूक से गीला करने की आदत। इससे होंठों की नमी ख़त्म हो जाती है जिससे अधिक सूखापन हो सकता है।
एलर्जिक रिएक्शन या यीस्ट इन्फेक्शन के कारण भी होंठ फट सकते हैं। वहीं विशेष रूप से विटामिन-बी 9, विटामिन-बी 2, विटामिन-बी 6 और बी-12 की कमी होने के कारण भी होंठ फटते हैं। थायरॉइड स्तर कम होने से, बी कॉम्प्लेक्स, जिंक और आयरन की कमी के कारण भी होंठ फट सकते हैं।जब होंठ सूखने या फटने लगते हैं, तो ऊपर की त्वचा हटनी और झड़नी शुरू हो जाती है। धीरे से अपने होठों को एक्सफोलिएट कर मृत त्वचा कोशिकाओं को हटा सकते हैं ताकि होंठों की नमी बरकरार रहे।
इन्हें आज़माएं
डिहाइड्रेशन होंठों से नमी खींच सकता है इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
होंठों पर सौम्य लिप बाम, लिपस्टिक और अन्य उत्पादों का उपयोग करें।
यदि होंठ बहुत सूख और फट रहे हैं, तो सफ़ेद पेट्रोलियम जेली लगाएं।
होठों को धूप से बचाएं क्योंकि सूरज सूखी और फटे होंठों को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं ऐसे लिप बाम का उपयोग करें जिसका एसपीएफ 30 या अधिक हो।
होठों पर जीभ फेरने और चबाने की आदत छोड़ें।
फटे होंठों के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार है कि होंठों पर पेट्रोलियम जेली, शहद, नारियल का तेल, मलाई, देसी घी लगाएं। रात को इन्हें होंठों पर लगाकर सोएं।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

0 Comments