विटामिन डी शरीर के लिए बेहद ज़रूरी, घर के अंदर रहकर इसकी पूर्ति कैसे की जाए,

विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं। इसके अलावा भी कई स्वास्थ्य संबधी समस्याएं है जो इसकी कमी से हो सकती है।

हमारा शरीर जब सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आता है तो यह स्वाभाविक रूप से विटामिन डी का उत्पादन करता है। अगर शरीर को पर्याप्त विटामिन डी न मिले तो हड्डियों की असामान्यताएं जैसे कि ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा हो सकता है। पर गर्मी में चिलचिलाती धूप और हवा में संक्रमण होने के भय के कारण घर से बाहर नहीं जा सकते। गर्मी की धूप त्वचा जला सकती है। ऐसे में शरीर को विटामिन डी मिले भी तो कैसे? जानिए-

सुबह की धूप लें

सुबह की धूप हल्की गर्माहट लिए होती है इसलिए बालकनी में बैठकर 20 मिनट धूप लें। घर की खिड़कियों के पर्दे खोल दें ताकि सुबह की धूप घर के अंदर तक आए। खिड़की के पास बैठकर भी धूप सेंक सकते हैं। शरीर के किसी भी हिस्से पर सीधी धूप न पड़े, इसका ध्यान रखें। शीशों के ज़रिए या बादलों वाली धूप लेना फ़ायदेमंद नहीं होता।

आहार से मिले पोषण

नियमित रूप से धूप लेने के अलावा अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जिनसे विटामिन डी मिल सके। ऐसे आहारों में वसायुक्त मछली, नट्स, बीज, दही, मशरूम, अंडे, दलिया और दूध शामिल हैं। ख़ासतौर पर दूध और दही, पनीर विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं। दही या पनीर घर पर जमा हुआ ही लें। सलाद या सब्ज़ी के तौर पर रोज़ाना पनीर को आहार में शामिल करने की कोशिश करें क्योंकि यह विटामिन डी के साथ-साथ विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 12, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं सब्ज़ियों में पालक विटामिन डी का अच्छा स्रोत है।

कसरत है फ़ायदेमंद

शोध की मानें तो जो लोग हफ्ते में तीन या इससे ज़्यादा घंटे दौड़ना, तैरना या बास्केटबॉल या फुटबॉल खेलने जैसा गतिभरा, चुस्त-फुर्त खेल खेलते हैं उनमें हार्ट अटैक का ख़तरा 22 फीसदी तक कम हो सकता है। वहीं जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करते हैं उनमें विटामिन डी का स्तर ज़्यादा रहता है। इसके साथ-साथ एचडीएल (अच्छे) कोलेस्ट्रॉल का भी स्तर अधिक रहता है। हालांकि इस समय बाहर दोड़ना या खेलना सुरक्षित नहीं है इसलिए घर पर ही योग या एक्सरसाइज़ करें जैसे रस्सी कूदना, जंपिंग, पुशअप्स आदि। अध्ययन के मुताबिक़ हफ्ते में दो से तीन घंटे कसरत करने से विटामिन डी का स्तर बढ़ता है। चाहें तो नृत्य भी कर सकते हैं।

यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैंतो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।


Post a Comment

0 Comments