अगर कुछ खाद्य पदार्थ जैसे अदरक, हरी मिर्च, दही आसानी से न मिले, तो इन्हें सुखा कर रख लें ताकि ज़रूरत पड़ने पर ये काम आएं।
एक चम्मच दही कटोरी में डालकर खुला हुआ फ्रिज में रख दें। कुछ दिनों में यह जामन सूख जाएगा। फिर जब चाहे आप इसे दही जमाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। जब दही जमाने के लिए जामन न हो, तो इस सूखे जामन में एक-दो छोटा चम्मच गुनगुना पानी डालकर दही बना सकते हैं और दही जमाने के लिए जामन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुदीना सुखाएं
इस समय अगर पुदीना मिल जाता है तो अधिक मात्रा में ख़रीद लें। इसकी पत्तियां तोड़कर बर्तन में रखें और बिना धोए फ्रिज में खुला रख दें। ध्यान रखें कि पुदीना बिल्कुल गीला नहीं होना चाहिए। जब ये सूख जाए तो जार में इसे भरकर स्टोर करें। जब चटनी या किसी व्यंजन में उपयोग करना हो, तो सूखे पुदीने की पत्तियों को पानी में धोकर निकाल लें और इस्तेमाल करें।
अदरक और हरी
मिर्च
हरी मिर्च को फ्रिज में सब्ज़ी के डिब्बे में खुला रख दें। ये कुछ दिन में सूख जाएंगी। इसे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी तरह अदरक को खुली हवा में सुखाएं और उपयोग करें।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

0 Comments