प्राचीन काल से ही नाभि में तेल या घी लगाने की परंपरा है। नाभि में तेल लगाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु होता है अगर आप सोने से पहले 2 बूंदे नारियल का तेल नाभि में डालकर सोते हैं, तो आपके सेहत को बहुत ही लाभ पहुंच सकता है। नाभि में तेल लगाने से स्किन, आंखें, मस्तिष्क और प्रजनन की क्षमता विकसित होती है। नारियल का तेल काफी लोकप्रिय और कई गुणों से भरपूर तेल है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी होती है, जिससे इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू बहुत अधिक हो जाती है। इसलिए आयुर्वेदिक के उपचारों में भी नारियल तेल का प्रयोग किया जाता है। नाभि में अगर आप नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में-
सर्दियों में मिलेगी राहत
नाभि में नारियल तेल लगाने से सर्दी, जुकाम की समस्याओं से राहत मिलता है। इसके साथ ही अगर आप अपने नाभि में नियमित रूप से नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे आपकी हड्डियों और घुटनों का दर्द दूर होता है। रात को सोने से पहले अपने नाभि में दो बूंद नारियल का तेल डालें। इसके बाद पेट के आसपास हल्के हाथों से मालिश करें।
पेट दर्द और मासिक दर्द से मिलेगी राहतयदि आप पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो नाभि में नारियल का तेल डालें। इससे आपको पेट दर्द की समस्या से रहात मिलेगा। इतना ही नहीं यह मासिक धर्म के दर्द से भी राहत दिलाने में आपकी मदद करता है। नियमित रूप से नाभि में नारियल का तेल लगाने से अपच, उल्टी, गैस और अन्य पेट की समस्या से राहत मिल सकता है। नारियल तेल में एंटी-आक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से आराम दिलाते हैं।
आंखों के लिए है बेहतर
नाभि में नारियल तेल लगाने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। नारियल का तेल आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है। नारियल तेल को रुई की मदद से नाभि में डालें और करीब 10 से 15 मिनट तक के लिए मसाज करें।
उर्जा चक्र को करे संतुलित
आयुर्वेद के मुताबिक हमारे शरीर का नाभि चक्र ऊर्जा और कल्पना का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। इसमें ही हमारी इक्षाशक्ति और लक्ष्य छिपे होते हैं। नाभि चक्र को संतुलित करने के लिए आप नियमित रूप से अपने नाभि में नारियल का तेल लगाएं।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो
इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें

0 Comments