पेठा के पोषक तत्व
विंटर मेलन (Winter Melon) में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से सेहत को बहुत ही फायदा होता है। शरीर में कई पोषक तत्व जैसे- विटामिन बी1, बी3, विटामिन सी, नियासिन, रिबोफाल्विन और थियामिन जैसे विटामिंस पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जस्ता, सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीज और सोडियम जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं। इसके साथ ही इसमें पानी 96 फीसदी होता है। इसका सेवन करने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन भरपूर रूप से होता है।
पेठे के जूस से वजन करें कम
अगर आप अपने वजन को नियंत्रित (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो पेठे का सेवन जरूर करें। पेठे के जूस का सेवन करने से आपका वजन तेजी से घटेगा। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो आपके बढ़ते वजन को कम करने में सहायक होता है। भूख को संतुष्ट करने में पेठा आपकी मदद करता है। सर्दियों में इसके सेवन से बार-बार भूख लगन की इच्छा कम होती है। वजन को नियंत्रित करने में पेठे का जूस बहुत ही मददगार होता है। पेठे में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक होता है।
एसिडिटी की समस्या होगी दूर
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो पेठे का जूस नियमित रूप से पिएं। इसके सेवन से अम्लता की समस्या से राहत मिलता है। पेठे से जूस निकालकर इसमें एक चुटकी से भी कम हींग मिलाएं और खाली पेट इसका सेवन करें। हींग के साथ पेठे का जूस पीने से एसिडिटी (Acidity Problem) की परेशानी दूर होगी। इसके साथ ही आप शाम के समय भी पेठे का जूस पी सकते हैं।
गुर्दे को स्वस्थ्य रखे पेठा
अधिकतर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पेट (Kidney Problems) से शुरू होती हैं। किडनी से संबंधित परेशानी आपके स्वास्थ्य को विशेष रूप से प्रभावित करती है। पेठे का सेवन नियमित रूप से करने से किडनी की परेशानी दूर होगी। इसका सेवन करने से रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहेगा। साथ ही दिल और गुर्दे दोनों के लिए पेठा लाभकारी माना जाता है। पेठे के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत हो सकती है।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना

0 Comments