सर्दियों में थकान रहती है और नींद नहीं आती तो डाइट में ये चीजें लें,

सर्दी के दिनों में शरीर में एनर्जी का लेवल कम हो जाता है। इसका एक कारण सूरज की रोशनी से मिलने वाले विटामिन-डी को बताते हैं। सर्दियों में इंसान बाहर कम निकलता है। सूरज की रोशनी से सामना कम होता है। नतीजा, शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन अधिक रिलीज होता है। शरीर में इसकी मात्रा अधिक होने पर इंसान थका हुआ महसूस करता है।

मौसम में बदलाव होने पर शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर बदलता है। जिसका असर नींद और इंसान के मूड पर पड़ता है। इस दौरान इंसान को शरीर के अंदर एनर्जी की कमी महसूस होती है। इससे जूझ रहे हैं तो ऐसी चीजें खानी चाहिए जो तुरंत एनर्जी दें और थकान को दूर करें।

जानिए ऐसे फूड जो एनर्जी को बूस्ट करने का काम करते हैं....

तुरंत एनर्जी चाहिए तो केला सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें कार्बोहाड्रेट के अलावा पोटैशियम और विटामिन-बी6 है, जो आपकी एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है। यह आपको मानसिक तौर पर रिलैक्स करता है और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो इसे कंट्रोल करने में मदद करता है।

कॉफी में मौजूद कैफीन तेजी से ब्लड में मिलकर आपके दिमाग तक पहुंचता है। यह एपिनेफ्रीन हार्मोन का लेवल बढ़ाता है। नतीजा, इंसान खुद को एनर्जेटिक महसूस करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, दिनभर में एक या दो कप से अधिक कॉफी लें।

प्रोटीन से भरपूर अंडा एनर्जी देने के साथ विटामिन-बी की कमी भी पूरी करता है। एक उबले अंडे से आपको दिनभर की जरूरत का 40 फीसदी विटामिन-डी मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

मिल्क चॉकलेट के मुकाबले डार्क चॉकलेट में कोको अधिक पाया जाता है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। ब्रेन और मसल्स में ऑक्सीजन का लेवल भी बढ़ता है। इस तरह दिमागी थकान दूर होती है और आप बेहतर महसूस करते हैं।

सेब को फायबर और शुगर का अच्छा सोर्स माना जाता है। 100 ग्राम सेब में 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 10 ग्राम शुगर और 2.1 ग्राम फायबर होता है। शुगर और फायबर होने के कारण यह लगातार एनर्जी देता रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कार्बोहाइड्रेट का पाचन धीमा करते हैं, जिससे लम्बे समय एनर्जी मिलती रहती है।

यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें

Post a Comment

0 Comments