बारिश ने दस्तक दे दी है। इस समय त्वचा को अधिक देखभाल की ज़रूरत होती है।
त्वचा और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के ये फायदे जानते हैं आप?
मुहांसे से छुटकारा मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम क्लोराइड अच्छी मात्रा में है जो मुहांसे हटाने में मदद करता है। ...
बेहतरीन क्लींजर ...
प्राकृतिक स्क्रब ...
त्वचा के दाग ...
बालों की कंडिशनिंग
इस मौसम में त्वचा में चिपचिपाहट रहना, चेहरे पर मुंहासे होना, टैनिंग आदि की समस्या होना सामान्य है क्योंकि गर्मियों और सर्दियों में आपको यह पता रहता है कि या तो चेहरा एकदम सूखा रहेगा या फिर एकदम तैलीय रहेगा लेकिन मानसून में दोनों के बीच की स्थिति होती है।
मुल्तानी मिट्टी सभी तरह की त्वचा की समस्याओं से निजात दिलाकर त्वचा में कसावट लाती है और उसे चमकदार बनाती है। त्वचा की प्रकृति के हिसाब से मुलतानी मिट्टी कैसे मदद कर सकती है, देखिए...
रूखी त्वचा के लिए...
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच शहद और एलोवेरा जैल मिलाकर चिकना पेस्ट बनाएं और फिर चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से धो लें और मॉइश्चराइज़र लगाएं।
झुलसी त्वचा के लिए...
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच टमाटर का रस, नींबू का रस, दूध और शहद मिलाएं। इसे चेहरे और प्रभावित हिस्से पर लगाकर और 15 मिनट के लिए रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह काले धब्बों को भी हटाता है।
तैलीय त्वचा के लिए...
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल डालें, इसे थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से धो लें और मॉइश्चराइज़र लगाएं।
बेदाग त्वचा के लिए...
1/2 कप पपीते के गूदे को मैश कर लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी और शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे असमान रंगत को एक समान करेगा।
त्वचा में निखार के लिए
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब सूख जाए तो पानी से धो लें और फिर मॉइश्चराइज़र लगाएं।
पिग्मेंटेशन के लिए
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच पपीते के गूदा, 1 चम्मच ओटमील पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूख जाए तो पानी से धो लें।
प्राकृतिक चमक के लिए
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच टमाटर का रस और एक चुटकी चंदन का पाउडर लेकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
ध्यान रखेंं...
किसी भी पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। इससे पता चलेगा कि पैक त्वचा के लिए सही है या नहीं। इन सभी पैक्स को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।
प्रिय पाठ्कों
से अनुरोध है,
की यदि वे
उपरोक्त जानकारी से
संतुष्ट है, तो
अपनी प्रतिक्रिया-Comment
कर सकते है,
आपकी प्रतिक्रिया का
हमें इंतजार रहेगा,
ये आपका अपना
मंच है, Share
और Like
जरुर करें

0 Comments