अर्थराइटिस अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो ऐसे में आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं. ...
मुलेठी को आंखों की जलन और लालपन
को कम करने के लिए, खांसी पाचन में बहुत ही लाभदायक उपचार माना जाता है
मुलेठी के पाउडर को शहद के साथ
ले सकते हैं या इसका छोटा सा टुकड़ा मुंह में डालकर चूसें
यूरिन में जलन और बार-बार यूरिन
होने पर मुलेठी का पाउडर गर्म दूध के साथ पिएं
गले में कई तरह की समस्याएं होती
हैं। इसमें ख़राश होना, हल्का दर्द होना, गला बैठने जैसी कई दिक़्क़तें आती हैं। मुलेठी
का इस्तेमाल करके रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और इनसे बचा जा सकता
है।
मुलेठी का छोटा टुकड़ा मुंह में
रखकर चूसने से मुंह के छाले ठीक होते हैं। इसके पाउडर को थोड़े से शहद में मिलाकर खाने
से काफ़ी आराम मिलता है।
2. गले की समस्याओं से निजात
गले की सूजन, इंफेक्शन, ख़राश,
गला बैठने पर मुलेठी का एक टुकड़ा लेकर उसे चूसें। इससे मुंह और गले की दिक्कतों से
राहत मिलेगी।
3. यूरिन इंफेक्शन में राहत
यूरिन में जलन और बार-बार यूरिन
आने की समस्या को दूर करने के लिए मुलेठी सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए 2-4 ग्राम मुलेठी
पाउडर को गर्म दूध के साथ पिएं, फ़ायदा होगा।
4. पेट की मुश्किलें दूर होंगी
पेट और आंतों में ऐंठन होने पर
मुलेठी का पाउडर शहद के साथ दिन में 2-3 बार खाएं। पेट दर्द, सूजन और ऐंठन दूर होगी।
5. मासिक की समस्या में सुधार
होता है
5 ग्राम मुलेठी पाउडर थोड़े शहद
में मिलाकर चटनी जैसा बनाएं। इसे खाकर ऊपर से ठंडा दूध घूंट-घूंट कर पीने से मासिक
स्राव नियमित हो जाता है। दूध-मिश्री संग मिलाकर भी पी सकते हैं।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें

0 Comments