यदि आपके शरीर में आयरन का स्तर गिरता है, तो आपकी लाल रक्त कोशिकाओं में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं होगा और इस प्रकार आपके शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए लाल रक्त कोशिकाओं की क्षमता कम हो जाती है। आप पीले हो सकते हैं और थके हुए महसूस कर सकते हैं। इसे एनीमिया कहा जाता है।
आयरन की कमी होने पर थकावट, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखते हैं। गर्भवती महिलाओं में दूध कम बनने और जन्म के समय बच्चे का वजन सामान्य से कम होने का खतरा भी बढ़ता है।आयरन कितना जरूरी है, इसकी कमी कैसे पूरी करें और एक दिन में कितना आयरन लेना बेहतर है, जानिए इन सवालों के जवाब...
आयरन शरीर में करता क्या है?
शरीर के विकास के लिए आयरन एक जरूरी मिनिरल है। शरीर में हीमोग्लोबिन और कुछ हार्मोन बनाने के लिए भी आयरन की जरूरत पड़ती है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचना मुश्किल है। इसलिए बॉडी में आयरन का होना जरूरी है।
एक वयस्क इंसान को एक दिन में 45 mg से अधिक आयरन नहीं लेना चाहिए। क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट सुरभि पारीक कहती हैं, आयरन की कमी को खानपान से ही पूरी करने की कोशिश करें। बिना डॉक्टरी सलाह के आयरन सप्लिमेंट लेने से बचें।
आयरन की कमी होने पर शरीर में क्या बदलाव होते हैं
1. अक्सर थकान बनी रहना
कारण: आयरन की कमी होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल गिरता है। यही हीमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है। ऐसा होने पर शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेट नहीं हो पाती और थकान बनी रहती है।
2. स्किन का पीला पड़ना
कारण: ब्लड में मौजूद आरबीसी में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर रक्त का रंग हल्का पड़ जाता है। मरीज के शरीर में यही हल्का ब्लड सर्कुलेट होता है, इसलिए स्किन पर लालिमा की जगह पीलापन दिखने लगता है। ऐसा लक्षण दिखने पर डॉक्टरी सलाह लें।
3. सांस लेने में तकलीफ
कारण: हीमोग्लोबिन घटने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है। यही वजह है कि चलने-फिरने पर सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। ऐसा होने पर शरीर बाहर से अधिक ऑक्सीजन घसीटने की कोशिश करता है और इंसान हांफता हुआ नजर आता है।
4. सिरदर्द और बेहोशी
कारण: इसके मामले ज्यादातर महिलाओं में नजर आते है। इसकी साफ वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लड में ऑक्सीजन की कमी होने पर सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत हो सकती है।
5. स्किन और बालों में सूखापन रहना
कारण: स्किन और बालों में सूखेपन की वजह भी शरीर में ऑक्सीजन की कमी को बताया गया है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर स्किन और बालों की कोशिकाओं की ग्रोथ पर असर पड़ता है। इनमें ड्रायनेस नजर आती है।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें

0 Comments