सर्दी, जुकाम और नाक बंद होने की समस्या का अचूक उपाय

सर्दी से अगर नाक बंद हो गई है तो पानी को गर्म करके भाप लीजिए। यह कारगर तरीका है, इससे तुरंत आराम मिलता है। इसमें आयोडीन की कुछ बूंद या फिर विक्स की कैप्सूल भी डाल सकते हैं, इससे यह प्रभावी हो जाता है। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की खुशबू वाला तेल डाल सकते हैं

सर्दी का मौसम हो या बेमौसम सर्दी, नाक बंद होने की समस्या हर किसी के साथ होती है। लेकि जब बंद नाक की वजह से घुटन होने लगे, तो समस्या गंभीर हो सकती है।

भाप की मदद

बंद नाक खोलने का यह तरीका काफी पुराना और प्रभावकारी है। इसके लिए पानी गर्म करके उसमें खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डाल लें या इसमें अयोडीन की कुछ बूंदें या फिर विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं। बर्तन की ओर चेहरा करके भाप लें। यह नाक खोलने के साथ ही सर्दी में आराम देगा।

छोटा व्यायाम

गहरी सांस लेकर सिर को पीछे की ओर झुकाएं और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखें। इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी। इस तरीके को आप दोहरा सकते हैं।

कपूर की महक

बंद नाक को खोलने का यह अच्छा तरीका है। आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा। इसके अलावा नाक को गर्माहट देकर भी बंद नाक को आसानी से खोल जा सकता है।

गरम सेंक

अगर आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो सूती रूमाल लेकर उसे खौलते पानी में डालें और उसको अपनी नाक के ऊपर रख दें। दो मिनट में ही आपको इससे आराम मिल जाएगा। चाहे तो रुमाल को प्रेस से भी गर्म कर सकते है फिर माथे, नाक, गले की बारी बारी सिकाई करें।

नींबू चाय

गरम ब्लैक टी में कुछ बूंदें नींबू की निचोड़ कर पी लें। आप चाहें तो इसमें एक छोटा म्मच शहद भी मिला लें। इसके सेवन से आपकी बंद नाक तुरंत ही खुल जाएगी।

सरसों का तेल

नीलगिरी या सरसों के तेल को गर्म करें। हल्का ठंडा होने पर इसकी दो बूंदें नाक में टपकाएं। इससे तुरंत ही राहत मिल जाएगी। ऐसा रात को सोने से पहले करें।

लहसुन

आप वेजिटेबल सूप बना कर उसमें तीन-चार पिसी हुई लहसुन की कलियां डालकर पिएं। यह सूप आपको काफी फायदा पहुंचाएगा।

तुलसी के पत्ते

कुछ ताजी धुली हुई तुलसी की पत्तियों का सेवन करें। इससे आप की सर्दी तुंरत ही चली जाएगी।

यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

Post a Comment

0 Comments