जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है वे घरेलू उपचार के रूप में दो खजूर को एक गिलास दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। पर एक दिन में
5 से ज़्यादा खजूर खाना पेट से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है।
सर्दी में गुड़ का सेवन रखेगा बीमारियों को दूर
सर्दी में गुड़ के तरह-तरह के व्यंजन,
लड्डू आदि बनते हैं। कुछ लोग भोजन के बाद गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ सर्दी-ज़ुकाम जैसे मौसमी संक्रमण से बचाए रखता है। रोज़ खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ का सेवन पेट से जुड़ी परेशानियों से बचाता है। पर अधिक मात्रा में गुड़ खाना भी स्वास्थ्य के लिए नुक़सानदेह हो सकता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि
100 ग्राम गुड़ में
10 से 15 ग्राम फ्रुक्टोज़ होता है,
जो आपकी शुगर बढ़ा सकता है। इसलिए स्वस्थजन भी रोज़
8 ग्राम से अधिक गुड़ न खाएं।
अदरक, मौसमी संक्रमण को रखता है दूर
अदरक एंटीवायरल,
एंटीबायोटिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ये मौसमी संक्रमण जैसे सर्दी-ज़ुकाम और अस्थमा आदि गंभीर परेशानियों में भी राहत दिलाने में कारगर है पर ज़्यादा मात्रा में अदरक खाना पेट में दर्द,
दस्त और गैस की परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए प्रति दिन अधिकतम
3-4 ग्राम अदरक का ही सेवन करें। गर्भवती स्त्रियां प्रति दिन
1 ग्राम से अधिक अदरक का सेवन न करें।
वहीं हल्दी की तासीर गर्म होती है। इसमें खून को पतला करने का गुण होता है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है। पर
500 मिलीग्राम से अधिक हल्दी का सेवन न करें। अगर चोट और ज़ुकाम में हल्दी का सेवन करना चाहते हैं,
तो सोने से पहले
1 गिलास दूध में दो चुटकी हल्दी डालकर लें।
अजवाइन सेहत के लिए भी है जरुरी
अजवाइन न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाती है,
बल्कि इसके छोटे-छोटे बीजों में कई गुणकारी तत्व मौजूद हैं। अजवाइन पेट की कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। इसका सेवन करने से पेट दर्द,
गैस, उल्टी, खट्टी डकार और एसिडिटी में आराम मिलता है।
अजवाइन को लोग सर्दी-ज़ुकाम के इलाज में काढ़ा बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। पर अधिक मात्रा में अजवाइन का सेवन नुक़सानदेह है। जब किसी रोगोपचार में ले रहे हों,
तो अजवायन को गर्म करके आधा-आधा चम्मच दिन में दो बार ही लें।
सर्दियों में मसाले वाली चाय, घर पर ही तैयार करें
चाय का मसाला घर पर बनाएं,
तो उसमें तीखेपन या सौम्यता का निर्णय ख़ुद ही किया जा सकता है।
सर्दियों में अदरक वाली चाय की चुस्की सभी को भाती है। मसाले वाली चाय सर्दी दूर करने के साथ-साथ सेहत के लिए फ़ायदेमंद तो होती है,
वहीं चाय का स्वाद भी बढ़ा देती है। आप चाय का मसाला घर पर तैयार कर सकते हैं। तरीका जान लीजिए।
गर्म पैन या तवे पर 25 ग्राम छोटी इलायची, 100 ग्राम सौंठ, 2 इंच दालचीनी, 50 ग्राम काली मिर्च, नग जायफल, 8-10 लौंग को भून लें, ताकि इनकी नमी निकल जाए और ये रोस्ट हो जाएं। नमी हटने से इन्हें पीसना आसान हो जाएगा और पाउडर लंबे समय तक सुरक्षित भी रहेगा। इन्हें ठंडा कर लें और फिर मिक्सर में बारीक पीस लें। अगर मसाला मोटा लग रहा है, तो इसे छान सकते हैं। चाय मसाला पाउडर तैयार है। इसे हवाबंद डिब्बे में बंद करके रखें और रोज़ मसाला चाय का आनंद लें।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

0 Comments