अच्छी सेहत के लिए सफ़ाई रखना बहुत ज़रूरी है हमारे मुंह के अच्छे स्वास्थ्य का अर्थ ख़ूबसूरती और हाइजीन से है। साथ ही इसके लिए ज़रूरी है कि दांत स्वस्थ व चमकदार हों और ओरल कैविटी के सख़्त और सौम्य ऊतक भी पूरी तरह से स्वस्थ रहें। इसके लिए मसूड़ों और दांतों दोनों का स्वस्थ होना ज़रूरी है। कुछ नियमों को ध्यान में रखें...
दांत और मुंह का स्वास्थ्य हमारी सेहत का अभिन्न हिस्सा है। मुंह का स्वास्थ्य अच्छा न होने से दांतों में कैविटी और मसूड़ों के रोग हो जाते हैं। इससे हृदय की बीमारियां, मुंह का कैंसर व डायबिटीज़ की आशंका भी बढ़ती है। दांतों और मसूड़ों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए मुख स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाएं जैसे दो बार ब्रश करना, फ्लॉस का इस्तेमाल और शक्कर का सेवन कम करना। इससे दांत स्वस्थ रहेंगे और मेहंगे डेंटल इलाज की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
मसूड़ों की मसाज
मसूड़े ही मज़बूत दांतों का आधार हैं। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए मसूड़ों का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। सुबह और शाम 5-5 मिनट के लिए अपनी पसंद के किसी भी तेल जैसे जैतून के तेल, विटामिन ई ऑयल या बादाम के तेल से मसूड़ों की मालिश करें। इसके लिए उंगुलियों को मसूड़ों पर गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें।
जीभ की सफ़ाई
ये भी बहुत ज़रूरी है। दिन में एक बार ग्लिसरीन और कॉटन पैड की मदद से जीभ साफ़ करें। इससे आपकी जीभ गुलाबी हो जाएगी और ओरल कैविटी में बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे। ग्लिसरीन को या तो रुई पर लगाकर जीभ साफ़ करें या ग्लिसरीन जीभ पर लगाकर कॉटन पैड से पोंछ लें।
यह हैं सुझाव
खाने के बाद 2-3 बार कुल्ला करें। हर बार मुंह में 30 सेंकड के लिए पानी को घुमाएं। मिंट ग्रीन टी में लैमनग्रास ऑयल मिलाकर माउथ वॉश बनाकर कुल्ला करें।
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर छान लें और माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।
नमक का पानी भी अच्छा माउथवॉश है। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करें। एलोवेरा और पानी को मिलाकर कुल्ला करें।
बुरे व्यसनों से बचें और अगर कोई परेशानी होती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
अनिवार्य है...
दिन में दो बार ब्रश करें।
व्यस्त रहने के कारण अक्सर लोग रात में दांतों की सफ़ाई नहीं करते हैं, लेकिन यह सबसे बड़ी ग़लती है। मुंह की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए दिन में दो बार दांत साफ़ करना बेहद महत्वपूर्ण है।
दांतों में दर्द और मसूड़ों में सूजन वगैरह की समस्या में लौंग का तेल लगाने पर काफी आराम मिलता है। जब भी दांतों में दर्द हो, वहां लौंग का तेल जरूर लगाना चाहिए। ऐसे भी एक-दो लौंग मुंह में रख कर धीरे-धीरे उसे चबाते रहने से उसका रस मुंह में घुलता रहता है और आराम मिल जाता है। यह उपाय दिन में दो-तीन बार करना चाहिए।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।
प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, अपनी प्रतिक्रिया-Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें

0 Comments