बारिश का मौसम आते ही कुछ लोगों की त्वचा रूखी हो जाती है. रूखी त्वचा के लिए शरीर को मॉइस्चराइज रखना जरूरी होता है. त्वचा में नमी तभी बनी रहती है, जब शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहेगा.
बारिश के मौसम में वातावरण में कई हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इन्हीं बैक्टीरिया के कारण शरीर के साथ-साथ त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है, इसलिए बरसाती मौसम में त्वचा की देखभाल की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है. मौसम में बदलाव के कारण भी त्वचा में कई परिवर्तन देखने को मिलते हैं. बारिश के मौसम में त्वचा पर फोड़े-फुंसी, दाने उभर आना या किसी प्रकार की एलर्जी से खुजली आदि की समस्या होना बहुत ही आम है. इन सभी शारीरिक समस्याओं से कैसे बचाव किया जाए और किस प्रकार अपनी त्वचा का ख्याल रखा जाए, जानते हैं कुछ नुस्खों के बारे में -
रूखी त्वचा के लिए ज्यादा पानी पिएं
बारिश का मौसम आते ही कुछ लोगों की त्वचा रूखी हो जाती है. रूखी त्वचा के लिए शरीर को मॉइस्चराइज रखना जरूरी होता है. त्वचा में नमी तभी बनी रहती है, जब शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहेगा. हाइड्रेट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना जरूरी होता है. इसके साथ ही फलों का भी सेवन करें.
ऑयली त्वचा के लिए स्क्रबिंग करें
जिन लोगों की त्वचा पहले से ही बहुत ज्यादा ऑयली (तेल युक्त) होती है, बारिश का मौसम आते ही उनकी त्वचा और ज्यादा ऑयली हो जाती है. जब गर्मी के बाद अचानक बारिश होती है, तब उमस ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे मौसम में ऑयली त्वचा को ड्राय करने के लिए चेहरे की स्क्रबिंग करना सबसे बेहतर उपाय है. हफ्ते में दो बार स्क्रबिंग करने से ऑयली त्वचा ठीक होगी. इसके अतिरिक्त मेकअप वॉटर प्रूफ अपनाएं और किसी जेल सनस्क्रीन के प्रयोग से बचें.
अपनाएं ये कुछ घरेलू उपाय
ऑयली स्किन वाले लोग एक बढ़िया फेस पैक घर पर ही बना सकते हैं. इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और बेसन को मिलाकर एक छोटे एयरटाइट डिब्बे में रख लें. जब भी इसे लगाना हो तो इसका एक चम्मच पाउडर लेकर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे चेहरे पर लगा लें और सूखने तक लगे रहने दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. चेहरे पर निखार आएगा और त्वचा का ऑयल भी कम होगा. केमिकल युक्त फेसपैक से बचना चाहिए. इनसे त्वचा को नुकसान हो सकता है.
हर तरह की त्वचा के लिए घरेलू फेसपैक तैयार करने के लिए 3 चम्मच ओटमील में अंडे की जर्दी और एक-एक चम्मच दही व शहद मिला लें. ध्यान रहे इसमें अंडे का बीच वाला भाग नहीं मिलाना है. अब इस तैयार फेसपैक को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा लें. फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इस फेसपैक का उपयोग सप्ताह में दो बार करें. इससे चेहरे पर दाग धब्बे या फोड़े फुंसी नहीं होंगे. साथ ही चेहरे पर निखार भी आएगा.
मुहांसों के लिए एक चम्मच मसूर की दाल रात में भिगो लें. अगले दिन इस दाल को पीस लें, फिर इसमें दो चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. फिर इसे आधे घंटे चेहरे पर लगे रहने दें. इससे मुंहासे कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगे. वहीं खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. बारिश में त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए ज्यादा प्रोटीन वाली डाइट लेनी चाहिए और नियमित विटामिन सी का भी सेवन करना चाहिए.
निखार के उपाय
रंग निखारना हो, टैनिंग दूर करनी हो या फिर बालों को चमकदार बनाना हो, इसके लिए कुछ घरेलू उपायों को आज़मा सकती हैं-
त्वचा जवां दिखाने के लिए... एक चम्मच मिल्क पाउडर में एक चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच पपीते का गूदा मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे उम्र बढ़ने के कारण त्वचा पर होने वाली समस्याएं कम होंगी। त्वचा कोमल बनाने के लिए... एक बड़ा चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच एलोवेरा जैल, एक चुटकी नमक और दो चम्मच दही मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और त्वचा कोमल बनेगी। होंठ मुलायम बनाने के लिए... एक चम्मच शहद के साथ एक चम्मच शक्कर मिलाकर होंठों पर हल्के-हल्के रगड़ें। यह होठों के लिए स्क्रब का भी काम करेगा। इससे होंठ मुलायम और गुलाबी बनेंगे। एड़ियां कोमल बनाने के लिए... रोज़ाना 5 मिनट का समय अपनी एड़ियों को दें। आधे नींबू को काटकर इस पर शक्कर डालें और एड़ियों पर तब तक रगड़ें, जब तक शक्कर पिघल न जाएं। इसके बाद पैरों को पानी से धोकर सुखा लें। नाख़ूनों के पोषण के लिए... एक बड़ा चम्मच बादाम और अरंडी का तेल लेकर इसमें थोड़ी-सी क्रीम मिलाएं। इस मिश्रण को हाथों और नाख़ूनों पर लगाएं और 15-20 मिनट मसाज करें। इससे हाथों और नाख़ूनों को पोषण मिलेगा। बालों की चमक के लिए... एक केला, एक चम्मच मलाई और एक चौथाई चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। आधे घंटे बालों में लगाने के बाद शैम्पू से बाल धो दें। इससे बाल चमकदार बनेंगे। दाग़-धब्बे कम करने के लिए... एक चुटकी हल्दी, एक बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर और दो बड़े चम्मच शहद मिलाएं। इसमें आधे नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग़-धब्बे कम होंगे। ∙ एक जैसे निखार के लिए... टमाटर प्यूरी त्वचा से टैनिंग हटाकर एक-सा निखार देती है। एक टमाटर की प्यूरी बनाकर उसे चेहरे, गर्दन, हाथ-पैरों पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।
प्रिय पाठ्कों से अनुरोध है, की यदि वे उपरोक्त जानकारी से संतुष्ट है, तो अपनी प्रतिक्रिया-Comment कर सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का हमें इंतजार रहेगा, ये आपका अपना मंच है, लेख पसंद आने पर Share और Like जरुर करें

0 Comments