सब्जियों और फलों के छिलके में छिपे हैं सेहत के राज, इन्हें सुखाकर इस्तेमाल कर सकते हैं

अक्सर फूलों और सब्जी के छिल्कों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है जबकि इनमें औषधीय तत्व होते हैंं। अनार का छिलका पेट दर्द-बवासीर और लौकी की छीलन दस्त में राहत देती है ये कई रोगों सें बचाते हैं। तरबूज, संतरा, अनार, तोरई और लौकी जैसे कई फल और सब्जियां हैं जिनके छिलकों को सुखाकर कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

1-तरबूज़ का छिलका : कब्ज और एक्जिमा दूर करेगा

 तरबूज के छिलके उपयोगी होते हैं। यदि कब्ज की शिकायत रहती है तो तरबूज को छिलके समेत खाएं। छिलका मुलायम होना चाहिए। इससे कब्ज़ में राहत मिलती है। इसके साथ ही दाद, एक्जिमा आदि की समस्या होने पर तरबूजज के छिलकों को सुखाकर जला लें। राख बन जाने पर सरसों के तेल में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं, आराम मिलेगा।

2 -जिनकी त्वचा हमेशा खुश्क होती है उनके लिए ये फायदेमंद हैं। पपीते के छिलके त्वचा पर लगाने से उसकी खुश्की दूर होती है। फटी एड़ियों पर लगाने से वे मुलायम बनी रहती हैं। पपीते के छिलकों को धूप में सुखाकर बारीक पीस लें। इस पाउडर को ग्लिसरीन के साथ मिलाकर लेप बनाएं और चेहरे पर लगाएं। त्वचा चमकदार हो जाएगी।

3 -संतरों के साथ ही इनका छिलका भी बेहद फायदेमंद होता है। यह हडि्डयों को मजबूती देने के साथ ही कब्ज में भी राहत देते हैं। छिलकों के सुखाकर पाउडर बना लें। इसकी चाय बनाकर पिएं। इसका लेप तैयार कर चेहरे पर लगा सकते हैं, यह स्किन को चमकदार बनाता है। संतरे के छिलको को धूप में सुखाकर पीस लें। इस पाउडर को कच्चे दूध हल्दी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे केवल मुंहासों का ख़ात्मा होता है बल्कि त्वचा भी चमक उठती है। नींबू का छिलका दांत पर मलने से मसूडे मजबूत बनते हैं। नींबू संतरे के छिलके सुखाकर महीन पीसकर चूर्ण बना लें। इन्हें दांतों पर घिसने से दांत चमकदार बनते हैं।

4 -जिन महिलाओं को अधिक मासिक स्राव होता है वे अनार के सूखे छिलकों को पीसकर एक चम्मच पानी के साथ लें। इससे रक्तस्राव कम होगा और पेट दर्द में राहत भी मिलेगी। जिन्हें बवासीर की शिक़ायत है वे 4 भाग अनार के छिलके और 8 भाग गुड़ को कूटकर छान लें और बारीक-बारीक गोलियां बनाकर कुछ दिन तक सेवन करें। अनार के छिलकों को मुंह में रखकर चूसने से ख़ासी शांत होती है। अनार के छिलकों को बारीक पीसकर और उसमें दही मिलाकर सिर पर मलने से बाल मुलायम होते हैं।  

5 -तोरई की सब्जी खाना तो आम है पर इसके छिलके से बनी सब्जी पेट के विकारों को दूर करती हैं। तोरई का ताज़ा छिलका त्वचा पर रगड़ने से त्वचा भी साफ होती है।  

6 -इलायची के छिलकों को चाय के साथ उबालकर पीने से सर्दी- जुकाम में आराम मिलता है। साथ ही इन छिलकों को चाय पत्ती के डिब्बे में डालकर भी रख सकते हैं। इससे चाय का स्वाद बढ़ेगा।

7 -लौकी और उसके छिलकों की सब्जी कई लोगों को पसंद होती है। पर इसके छिलकों को पकाने के बजाय बारीक पीसकर पानी के साथ पिएं। दस्त की समस्या में लाभ मिलता है।

8-नारियल की जटाओं को जलाकर उसे महीन पीस लें, इसमें थोड़ा नमक मिलाकर मंजन करें।

9-टमाटर और चुकंदर के छिलको चेहरे पर लगाने से चेहरे में चमक आती है और होंठों की लालिमा बढ़ती है।

यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें

Post a Comment

0 Comments