सलाद की पत्तियां सेहत की दृष्टि से हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में
हरी-पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत करने में हरी सब्जियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट आपको हरी और पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है सलाद हा पत्ता जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं। अधिकतर सलाद में इसकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। की पत्तियों का सेवन लगभग विश्व के हर एक कोने में की जाती है। भारत में भी इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगता है। की पत्तियों का वैज्ञानिक नाम लैक्टुका सैटिवा है। देखने में यह भाजी की तरह गोल होता है। अधिकतर लोग सैंडविच, बर्गर और सूप में इसका इस्तेमाल करते हैं। हरे रंग का यह पत्ता बंदगोभी के परिवार का है। सलाद का पत्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी
बताती हैं कि सलाद के पत्तों में प्रोटीन, लिपिड फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम,
आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो
हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। वजन घटाने के लिए डाइट फॉलो करने
वाले लोग सलाद ही पत्तियों का सेवन काफी मात्रा में करते हैं। सलाद की पत्तियों से
ना सिर्फ हमारा वजन कम होता है, बल्कि इससे इम्यूनिटी पावर भी मजबूत होता है। पाचन
संबंधी परेशानियों के लिए भी यह फायदेमंद है। सलाद की पत्तियों में लगभग सभी तरह के
विटामिंस जैसे विटामिन B6, विटामिन B12, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन
के जैसे कई अन्य विटामिंस भरपूर रूप से होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सलाद ही पत्तियों से
सेहत को होने वाले फायदे
1. सूजन को कम करे सलाद की पत्तियां
अगर आपके शरीर में सूजन की शिकायत रहती है, तो सलाद की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नियमित रूप से सलाद की पत्तियों के सेवन से सूजन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। दरअसल, सलाद की पत्तियों में विटामिन ई और विटामिन सी भरपूर रूप से होता है, तो शरीर में सूजन को कम करने में सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है। सलाद की पत्तियों का सेवन आप दवाईयों के रूप में भी कर सकते हैं।
2. वजन घटाने में है असरकारी
सलाद के पत्तों का सेवन करने से आपके शरीर का वजन
कंट्रोल में रहता है। कई डाइट फॉलो करने वाले लोग सलाद की पत्तियों का सेवन करते हैं,
ताकि उनका वजन कंट्रोल में रहे। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, साथ ही अन्य
पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं। इन्ही वजहों से वजन कंट्रोल करने में सलाद की पत्तियां
आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैँ।
3. दिमाग को शांत करे सलाद की पत्तियां
हमारे दिमाग में जब न्यूरल सेल्स खत्म होने लगते
हैं, तो इसके कारण दिमाग से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। सलाद की पत्तियों में
एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपके दिमाग को शांत करने में आपकी मदद करता है। इन पत्तियों
के सेवन से आपका नींद बेहतर होता है। जिन लोगों को अनिद्रा की परेशानी हैं, उनके लिए
सलाद की पत्तियां काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण दिमाग
को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। सलाद की पत्तियों के सेवन से आप खुद को तनाव मुक्त
महसूस करेंगे।
4. कैंसर से करे बचाव
सलाद पत्तियों का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक
बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। वैज्ञानिक रिसर्च से पता चला है कि सलाद पत्ते
के पत्तों में स्टार्च की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में सलाद की पत्तियों का सेवन
करने से गले और मुंह के कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है।
5. ह्रदय और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होगी दूर
दिल से संबंधित परेशानियों को दूर करने में सलाद की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। सलाद के पत्तों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। दरअसल, सलाद के पत्तों में लिपिड पेरोक्सिडेशन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इन पत्तियों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
6. डायबिटीज करें कंट्रोल
सलाद की पत्तियों को नियमित रूप से खाने से आप अपने
शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं। जंक फूड और शुगर की चीजें खाने से हमारे शरीर
में डायबिटीज की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में अगर आप सलाद के पत्तों का सेवन करते हैं,
तो यह आपकी समस्याओं को कंट्रोल करता है। सलाद की पत्तियों में लैक्टुक्सैन्थिन नामक
तत्व होता है, जो एंटी-डायबिटीक गुणों से भरपूर होता है। इन पत्तियों के सेवन से शरीर
में ब्लड शुगर की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।
7. अनिद्रा से राहत के लिए
सलाद के पत्तों में पेंटोबार्बिटल गुण मौजूद होता
है, जो हमारे दिमाग से तनाव को दूर करता है। तनाव मुक्त जीवन से अनिद्रा की परेशानी
दूर हो सकती है। ऐसे में सलाद का पत्ता आपको सुकून भरी नींद दिलाने में फायदेमंद साबित
हो सकता है।
8. हड्डियों को करे मजबूत
सलाद की पत्तियों के सेवन से आपके शरीर की हड्डियां
मजबूत होती हैं। इस पत्तियों में सभी तरह के विटामिंस भरपूर रूप से होते हैं। सलाद
की पत्तियां विटामिन-के, ए और सी से भरपूर होता है, ये विटामिंस हड्डियों की संरचना
में मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में सलाद की पत्तियों के सेवन से आपकी हड्डियां
मजबूत हो सकती हैं।
9 एनीमिया की शिकायत होगी दूर
शरीर में खून की कमी होने पर कई डॉक्टर्स आपको सलाद
की पत्तियां खाने की सलाद देते हैं। डायटीशियन बताती हैं कि सलाद की पत्तियों में फोलेट
होता है, जो आपके शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने में आपकी मदद करते है। ऐसे में
सलाद की पत्तियों के सेवन से शरीर में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।
10. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
सलाद की पत्तियों के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता
बेहतर होगी है। इम्यूनिटी कमजोर होने से शरीर में कई सारी
बीमारियों होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सलाद की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य
के लिए लाभकारी हो सकती हैं।
सलाद पत्ते के नुकसान
खून को पतला करने वाली दवाईयों का अगर आप सेवन कर
रहे हैं, तो सलाद की पत्तियों का सेवन ना करें। क्योंकि सलाद की पत्तियों में विटामिन-के
की अधिकता होती है, तो खून पतला करने वाले दवाइयों के विपरीत कार्य करता है।
गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जंगली
सलाद पत्ते के सेवन से बचना चाहिए
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ
की सलाह लेना ना भूलें

0 Comments