वजन घटाने वाले लोगों को अक्सर ज्यादा से ज्यादा लौकी (Bottle Gourd for Weight Loss) खाने को कहा जाता है। ऐसा इसलिए कि लौकी में 90 % पानी होता है। इसके कारण शरीर में मेटाबोलिज्म सही रहता है और शरीर खुद को अपने आप ही डिटॉक्स कर लेता है। पर क्या लौकी सिर्फ वजन घटाने वालों के लिए ही फायदेमंद है? तो, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। लौकी हर किसी के लिए फायदेमंद (health benefits of lauki)है। ये शरीर को ठंडा रखता, इसके पीएच को बैलेंस करता है और विटामिन सी, विटामिन ए और फोलेट आदि प्रदान करता है।
लौकी की न्यूट्रिशनल वैल्यू न्यूट्रिशनिस्ट गगन आनंद बताती हैं कि बहुत से लोगों को सब्जियां खाना ज्यादा पसंद नहीं होता, जबकि इनमें काफी सारे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। लौकी एक ऐसी सब्जी है, जो कि कई छोटे-छोटे स्वास्थ्यकारी गुणों की खान है। लौकी जहां वजन घटाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है, वहीं ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा है। इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू पर एक नजर डालें, तो100 ग्राम लौकी में 15 कैलोरी होती है, जो कि काफी कम है।
साथ ही 100 ग्राम लौकी में बस 1 ग्राम फैट होता है और 90 से लेकर 96 % तक पानी होता है।
लौकी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि पेट के लिए बहुत फायदेमंद है।
लौकी में विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है।
इसके अलावा इसमें राइबोफ्लेविन, जिंक, थियामिन, आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज आदि भी होता है।
लौकी खाने के फायदे
1.लिवर के लिए फायदेमंद है लौकी
आयुर्वेदिक चिकित्सकों की मानें, तो लौकी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। ये इसके फंक्शन को आसान बना कर इसे रेगुलेट करता है। दरअसल, लौकी लीवर को पोषण प्रदान करके इसके काम को बूस्ट करता है। लौकी का जूस एक क्षारीय मिश्रण के रूप में कार्य करता है जो मूत्र मार्ग में जलन से राहत देता है और शरीर में पानी की कमी से निजात दिलाता है।
2.कब्ज और पेट की परेशानियों में है फायदेमंद
लौकी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कि पेट की कई परेशानियों का रामबाण इलाज बन सकता है। लौकी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से समृद्ध है। इसलिए यह कब्ज, पेट फूलना और यहां तक कि बवासीर को ठीक करने में मदद करता है। फाइबर पाचन तंत्र को बूस्ट करता है और खाना पचाने के प्रोसेस को भी आसान बनाता है।
3. वजन घटाता है लौकी
लौकी शुरू से ही वजन घटाने के लिए (Bottle Gourd for Weight Loss)जाना जाता रहा है। लौकी का विटामिन, खनिज और आहार फाइबर शरीर को अच्छी तरह से पोषण देते हैं और अनावश्यक भूख पर अंकुश लगाते हैं, खासकर तब जब आप सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीते हैं। इसके अलावा अलावा ये पेट और मेटाबोलिज्म को सही रखता है, जो कि तेजी से वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है।
4. इम्यूनिटी बढ़ाता है लौकी
लौकी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। ये व्हाइट ब्लड सेल्स और बाकी इम्यून सेल्स को बढ़ावा देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है, जो कि एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर को मौसमी इंफेक्शन से बचाता है।
5. दिल को स्वस्थ रखता है
लौकी दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो कि एलडीएल और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण सेल्स में प्लॉक जमने से रोकता है, जिससे कि हार्ट अटैत का खतरा कम हो जाता है।
6. स्किन के लिए फायदेमंद है लौकी
लौकी में पाए जाने वाला विटामिन सी झुर्रियों और ड्राईनेस को कम करता है। इसका एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण स्ट्रेस, प्रदूषण और खराब डाइट के नुकसान को कम करता है और फाइन रेडिकल्स से बचाता है। इसके अलावा ये कोलेजन और प्रोटीन को बढ़ावा देकर त्वचा में ग्लो लाता है।
7. डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद
लौकी में सोडियम, पोटेशियम और कुछ आवश्यक खनिज पाए जाते हैं,जो कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और हृदय रोगों के जोखिम को रोकते हैं। ये कम कैलोरी वाले भी होते हैं, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीज लौकी को किसी भी वक्त कैसे भी खा सकते हैं।
इसके अलावा आप लौकी से रायता, लौकी की सब्जी, लौकी का जूस, लौकी का चोखा आदि भी बना कर खा सकते हैं। लौकी को रेगुलर अपने खाने में शामिल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये कम कैलोरी वाला है, जिसे आप कभी भी खा सकते हैं। इसके अलावा लौकी आपको बेहतर नींद लेने में मदद करेगी, जो वजन कम करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छी नींद लेने से आपके हार्मोन सक्रिय होते हैं और आपके चयापचय में सुधार होता है। साथ ही लौकी ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को भी सही रखता है, जिसे मिला कर हम कह सकते हैं कि लौकी हर मायने में शरीर के लिए फायदेमंद है।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो
इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

0 Comments