बच्चों को रोज 60 मिनट और 18 से 64 साल की उम्र वालों को हर हफ्ते 150 मिनट करना चाहिए

बच्चे और टीनएजर्स वर्कआउट में रनिंग और जंपिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं

डिलीवरी के बाद महिलाएं पीठ के बल लेटकर हल्की एक्टिविटीज कर सकती हैं

बस कल से एक्सरसाइज शुरू करते हैं, यह जुमला हर किसी से कभी भी सुना जा सकता है। दरअसल, लोग मनपसंद चीजों को तो वक्त देते हैं, लेकिन वर्कआउट के मामले में अक्सर पीछे रहते हैं। अब सवाल यह है कि स्वस्थ रहने के लिए एक सप्ताह में कितनी देर तक और कौन सी एक्सरसाइज हम करें? वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही में कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं, जानिए इनके बारे में...

मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्टिविटीज या कम से कम 75 मिनट तक फुर्ती वाली एक्सरसाइज हर हफ्ते करें। आप चाहें तो दोनों तरह की एक्सरसाइज मिक्स कर सकते हैं। ब्रिस्क वॉक, वेट लिफ्टिंग, साइक्लिंग शामिल कर सकते हैं।

 65 वर्ष या इससे अधिक : हफ्ते में तीन दिन

इस उम्र के हैं तो योग या डांस जरूर करें। 18-64 उम्र के वयस्कों को फिजिकल एक्टिविटीज को अपने रुटीन में शामिल करना चाहिए। साथ ही योग और डांस को अपने शेड्यूल में शामिल करें। इसे हफ्ते में तीन दिन करें। शरीर का संतुलन बना रहेगा। हड्डियां मजबूत रहेंगी।

डिलीवरी के बाद : हफ्ते में 150 मिनट

डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज कर सकती हैं, लेकिन पहले अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। खुद को हाइड्रेट रखें, ऐसी फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें जिसमें गिरने का रिस्क हो, पीठ के बल लेटकर जो हल्की एक्टिविटीज हो सकें, वही करें।

बच्चों और टीनएजर्स : रोज 60 मिनट का वर्कआउट जरूरी

5-17 वर्ष के बच्चों के लिए कम से कम 60 मिनट एक्सरसाइज रोजाना जरूरी बताई गई है। सप्ताह के तीन दिन मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने वाली एक्टिविटीज को दें। इनमें दौड़ लगाना, कूदना जैसी एक्टिविटीज हो सकती हैं।

 

यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना ना भूलें।

Post a Comment

0 Comments