आयुर्वेद का इस्तेमाल दादी और नानी के नुस्खों में होता रहा है। खांसी या गले में खराश होने पर 2-3 बार गुड़ या शहद के साथ लौंग पाउडर मिलाकर ले सकते हैं तुलसी के पत्ते उबले हुए अर्क और हल्दी के साथ उबला हुआ पानी पी सकते हैं, इम्युनिटी बढ़ेगी
इम्युनिटी बूस्टर के चार प्रकारपहला : सामान्य उपाय
1. दिनभर गर्म पानी पीना
2. 30 मिनट के योगासन, प्राणायाम और ध्यान लगाना।
3. खाना बनाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे गरम मामलों का प्रयोग करें।
दूसरा : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के आयुर्वेदिक उपाय
1. सुबह के समय 1. ग्राम (एक चम्मच) च्यवनप्राश लें, डायबिटीज के मरीजों को शुगर-फ्री च्यवनप्राश लेना चाहिए।
2. तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सोंठ, मुनक्का से तैयार हर्बल चाय/काढा दिन में एक या दो बार पीएं। अगर जरूरी हो, तो स्वाद के लिए गुड़ या ताजा नींबू रस मिलाएं।
3. गोल्डन मिल्क-150 मिली गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर दिल में एक या दो बार लेना चाहिए।
तीसरा : नाक में घी या नारियल तेल डालें
1. अनुनासिक प्रयोग- सुबह और शाम नाक के दोनों छिद्र में तिल का तेल, नारियल तेल या घी लगाएां।
2. ऑयल पुलिंग थैरेपी- एक चम्मच तिल अथवा नारियल का तेल मुंह में डालें। पिएं नहीं, 2 से 3 मिनट तक मुंह में हिलाएं और गर्म पानी के कुल्ले के साथ थूक दें। इसे दिन में एक या दो बार किया जा सकता है।
चौथा : सूखी खांसी या गले में खराश होने पर ये करें
1. दिन में एक बार ताजा पुदीना की पत्तियों अथवा अजवाइन के साथ भाप लेने का अभ्यास कर सकते हैं।
2. खांसी/गले में खराश होने की स्थिति में 2-3 बार गुड़/शहद के साथ लौंग पाउडर मिलाकर ले सकते हैं।
3. ये उपाय आम तौर पर सामान्य सूखी खांसी और गले में खराश का इलाज करते हैं। हालांकि, इन लक्षणों के बने रहने पर डॉक्टर से परामर्श करना बेहतर है।
आयुर्वेद कहता है ऐसा होना चाहिए खानपान और लाइफस्टाइल
खाना ताजा, गर्म, पचने में आसान, साबुत अनाज, मौसमी सब्जियों से भरपूर होना चाहिए।
तुलसी के पत्ते, उबले हुए अर्क और हल्दी के साथ उबला हुआ पानी पीना चाहिये।
चुटकी भर काली मिर्च के साथ शहद भी खांसी के मामले में फायदेमंद है।
ठंडे, जमे हुए चीजों को खाने से बचें।ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिये।
8 से 10 घंटे की नींद जरूर लें और योगासन-प्राणायाम करें।
यदि आप अच्छा परिणाम पाना चाहते हैं, तो
इसके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।

0 Comments