हफ्ते में पांच सेब भी खाते हैं तो फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटता है

 रोजाना एक सेब क्यों खाना जरूरी : कैंसर और हृदय रोगों का खतरा घटाना है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाना है तो रोज एक सेब खाएं



हफ्ते में पांच सेब भी खाते हैं तो फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटता है यह ऐसी बीमारियों को रोक सकता है जो आगे चलकर मोटापा बढ़ाती हैं

यानी रोज एक सेब खाते हैं तो डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें विटामिन C पाया जाता है जो रोगों से लड़ने की ताकत देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए हानिकारक तत्वों को कंट्रोल में रखता है। अब तक हुई रिसर्च के नजरिए से जानिए क्यों रोज एक सेब खाना आपके लिए जरूरी है...

1. दिल के लिए फायदेमंद

सेब से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। यह दावा 20 हजार से अधिक लोगों पर हुई एक रिसर्च में किया गया है। जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, सेब में फायबर और पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों को खतरा घटाता है। सेब आपकी कमर का साइज घटाता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हृदय रोग होने की आशंका कम हो जाती है।

2. कैंसर का खतरा घटाता है

एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉइड्स जैसे तत्वों के कारण सेब में ऐसे कई गुण होते हैं, जो कैंसर को पनपने से रोकते हैं। 41 से ज्यादा रिसर्च के एक रीव्यू के अनुसार- नियमित सेब खाने से लंग कैंसर का खतरा भी कम होता है। एक अन्य शोध के अनुसार, अधिक मात्रा में सब्जियां और फल खाने से कई तरह के कैंसर- जैसे स्टमक, कोलोन कैंसर के प्रति सुरक्षा मिलती है।


3. वजन घटाना है तो सेब खाएं

वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी की रिसर्च कहती है, यह ऐसी बीमारियों को रोक सकता है जो आगे चलकर मोटापा बढ़ाती हैं। रोजाना सेब खाते हैं तो आंतों में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं। यह पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं और सूजन को रोकते हैं। इंसान को पेट भरा हुआ महसूस होता है, इसलिए मोटापा कंट्रोल हो जाता है।

4. फेफड़ों को स्वस्थ रखता है

ब्रिटेन में हुई रिसर्च कहती है सेब आपके फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है। ऐसे लोग जो हफ्ते में पांच सेब खाते हैं उनके फेफड़े बेहतर काम करते हैं। नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेब फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटाता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व हैं जो कई तरह से शरीर को हेल्दी रखते हैं।

5. ब्रेन पावर बढ़ती है

एक रिसर्च कहती है, सेब आपकी ब्रेन पावर भी बढ़ाती है। इसके बारे में एक अफवाह भी है कि जितना कैफीन एक कप कॉफी में होता है, उससे ज्यादा एक सेब में होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें प्राकृतिक शुगर होती है जो आपको एनर्जी देती है। अगली बार दोपहर में कॉफी पीने का मन करे तो इसकी जगह एक सेब खाएं। यह ज्यादा फायदेमंद है।


note -अपने डॉक्टर की सलाह के बगैर न खाये यदि आपको परहेज बताया गया हो तो 

Post a Comment

0 Comments