इन्दिरा गृह ज्योति योजना से 97 करोड़ उपभोक्ता लाभान्वित लोगों में बिजली बचाने की आदत विकसित करने चलेगा अभियान

इन्दिरा गृह ज्योति योजना से 97 करोड़ उपभोक्ता लाभान्वित



लोगों में बिजली बचाने की आदत विकसित करने चलेगा अभियान
ऊर्जा मंत्री श्री प्रियवृत सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोगों में बिजली बचाने की आदत विकसित करने के लिये अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान में यह भी बताया जायेगा कि थोड़े से जन-सहयोग से प्रदेश को कितना अधिक फायदा होगा।
ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुरू की गई इन्दिरा गृह ज्योति योजना से प्रदेश के लगभग 97 करोड़ बिजली उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। कुल बिजली उपभोक्ता एक करोड़ 16 लाख हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में किसानों के 10 हार्स-पॉवर तक के मोटर का बिजली बिल आधा कर दिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि उपभोक्ता बिजली बिल समय पर जमा करें, जिससे उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि बिजली बिल ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments