वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन (06521/06522) विशेष ट्रेन को अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाने का फैसला लिया गया है। 4 अप्रैल से 4 जून तक यह विशेष ट्रेन यशवंतपुर से प्रत्येक गुरुवार को सुबह साढे छह बजे रवाना होगी। अगले दिन तड़के हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। जहां से सुबह 3.50 बजे चलकर उसी दिन शाम 6.50 बजे कटरा पहुंचेगी।
ट्रेन से जुड़ी खास बातें
वापसी में ऐसा होगा टाइमटेबल
वापसी दिशा की बात करें तो आठ अप्रैल से 24 जूून तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रत्येक सोमवार को सुबह 5.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर तीन बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह नई दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मुतवी और उधमपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
निजामुद्दीन से ब्यास के लिए विशेष ट्रेन
हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के बीच अनारक्षित कोच वाली विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। 28 मार्च को शाम 7.50 बजे हजरत निजामुद्दीन से विशेष ट्रेन प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 4.50 बजे ब्यास पहुंचेगी।

0 Comments