पेयजल समस्या दूर करने के लिये 7 दिन में कार्य-योजना बनाने के निर्देश प्रभारी मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने उज्जैन में ली योजना समिति की बैठक

भोपाल :
लोक निर्माण मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी श्री सज्जन सिंह वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी मौसम में जिले में पेयजल समस्या के निराकरण के लिये 7 दिन के भीतर कार्य-योजना तैयार की जाये। उन्होंने बंद और बिगड़े हैण्ड-पम्पों की भी तत्काल मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।





प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना का तय समय-सीमा में क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। बैठक में विधायक सर्वश्री रामलाल मालवीय, दिलीप गुर्जर, महेश परमार और मुरली मोरवाल मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments