भोपाल :
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद प्रदेश में 6 अक्टूबर से 17 नवम्बर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 1 लाख 61 हजार 661 लोगों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में 47 हजार 580 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 4 हजार 507 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 61 हजार 576 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 18 लाख 53 हजार 437 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 17 लाख 98 हजार 567 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 13 लाख 79 हजार 497 प्रकरण पंजीबद्ध कर 13 लाख 44 हजार 691 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 73 हजार 940 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 लाख 53 हजार 876 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी दौरान वाहनों के दुरूपयोग पर 13 हजार 175 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

0 Comments